उत्तराखंड में मानसून का कहर! उफनते नाले को पार करने को मजबूर लोग!!

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में लगातार बारिश के कारण हलारा और पूर्ति खड्ड उफान पर हैं।

उत्तराखंड में मानसून का कहर! उफनते नाले को पार करने को मजबूर लोग!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मानसून अब मुसीबत बनता जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड से सामने आई ये तस्वीरें हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।दरअसल, सांकरी–गंगाड़–ओसला मोटर मार्ग पर स्थित हलारा और पूर्ति खड्ड उफान पर हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर तेज बहाव के बीच लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। वही दोपहिया वाहन निकालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ रही है, जबकि पैदल चलने वालों और चारपहिया वाहनों के लिए भी खतरा लगातार बना हुआ है।

बता दे, स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दोनों खड्डों पर आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका। हर मानसून में यही हालात बनते हैं, लेकिन वर्षों से स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। वही लोगों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो दूरस्थ गांवों का मोरी मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट सकता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने PMGSY अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा मद से वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने और सड़क पर आवाजाही को यथासंभव सुरक्षित बनाए रखने के लिए कहा गया है।

JJN News Adverties