Uttarakhand News: उत्तराखंड घूमने आए दो पर्यटक हुए लापता, प्रशासन ने ढूंढने में झोंक दी पूरी जान 

Pithoragarh News: उत्तराखंड(uttarakhand) घूमने आए दो पर्यटक लापता(tourists lost) हो गए थे जिन्हे ढूंढने के लिए प्रशासन ने दिन रात मेहनत की और सफलतापूर्वक उन्हें ढूंढ निकाला। 

Uttarakhand News: उत्तराखंड घूमने आए दो पर्यटक हुए लापता, प्रशासन ने ढूंढने में झोंक दी पूरी जान 
JJN News Adverties

Pithoragarh News: उत्तराखंड(uttarakhand) घूमने आए दो पर्यटक लापता(tourists lost) हो गए थे जिन्हे ढूंढने के लिए प्रशासन ने दिन रात मेहनत की और सफलतापूर्वक उन्हें ढूंढ निकाला। 
दरसल, पिथौरागढ़(pithoragarh) के मुनस्यारी(munsyari) में घूम रहे दो पर्यटक रास्ता भटक गए। रास्ता भटकने की वजह से दोनों लापता हो गए। उनको ढूंढने के लिए  जिला प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा था और कल शाम दोनों को रेस्क्यू(rescue) कर लिया गया। 
इन पर्यटकों की खोजबीन के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(cm pushkar singh dhami) ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को निर्देश दिए थे। दोनों पर्यटक 16 मई को लापता हो गए थे और कल यानी 17 मई को जिला प्रशासन ने उन्हें घायल अवस्था में ढूंढ लिया। 

जिसके बाद दोनों को आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी(district magistrate) डॉ. आशीष चौहान(dr. ashish chauhan) ने बताया कि दोनों के उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर(higher centre) ले जाना था जिसके लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई थी लेकिन ख़राब मौसम की वजह से ऐसा नहीं हो सका और फिर दोनों को एम्बुलेंस से ही हायर सेंटर ले जाया गया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties