श्रावण कांवड़ मेला 2026 को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
श्रावण कांवड़ मेला 2026 को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दरअसल, यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वही बैठक में DGP ने कहा कि कांवड़ मेला राज्य का सबसे बड़ा और संवेदनशील धार्मिक आयोजन है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके लिए यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस, ATS , STF, बम निरोधक दस्ता और खुफिया इकाइयों की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी हर समय सक्रिय रहेगी।
वहीं कांवड़ मार्ग, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। हरिद्वार में साइबर कमांडो की विशेष टीम सोशल मीडिया और साइबर स्पेस पर लगातार नजर रखेगी, ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के साथ समन्वय बनाकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।