देहरादून से बड़ी खबर: पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। बता दें कि यूके पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार ही इस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। फिलहाल, आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।