'Hi' भेजते ही बुक होगी रोडवेज टिकट! UTC ला रहा नई सुविधा!!

उत्तराखंड रोडवेज ने यात्रियों के लिए व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने की तैयारी की है।

 'Hi' भेजते ही बुक होगी रोडवेज टिकट! UTC ला रहा नई सुविधा!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में डिजिटल दुनिया की तरफ एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, अब उत्तराखंड रोडवेज बस की टिकट बुक कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। दरअसल, उत्तराखंड परिवहन निगम ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से यात्रियों के लिए व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत निगम एक आधिकारिक WhatsApp नंबर जारी करेगा। जहां यात्री इस नंबर पर सिर्फ "Hi" या "Hello" मैसेज भेजेंगे, जिसके बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरने का विकल्प मिलेगा।

इसके बाद किराए का भुगतान QR Code के जरिए UPI से किया जाएगा और पेमेंट सफल होते ही यात्री के WhatsApp पर QR आधारित डिजिटल ई-टिकट भेज दिया जाएगा। वह बस में चढ़ने के बाद कंडक्टर अपनी इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से इस QR Code को स्कैन कर टिकट सत्यापित करेगा।फिलहाल ये सुविधा पहले चरण में उन्हीं बसों में शुरू होगी, जहां ऑनलाइन बुकिंग पहले से उपलब्ध है। उत्तराखंड रोडवेज की इस नई पहल से हर दिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल अनुभव मिलने वाला है।

JJN News Adverties