कुमाऊं में ट्रांसपोर्ट की आड़ में करोड़ों की टैक्स चोरी का संगठित नेटवर्क सक्रिय, ऊधमसिंह नगर बना हब। सूचना लीक के चलते गिरोह हर कार्रवाई से पहले सतर्क, विभागीय भूमिका भी संदेह में।
कुमाऊं मंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में करोड़ों रुपये की कथित टैक्स चोरी का संगठित खेल बेखौफ तरीके से जारी है। आपको बतादे की हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा जैसे प्रमुख शहर इस नेटवर्क के केंद्र बनते जा रहे हैं। वही सूत्रों के मुताबिक, राज्य कर विभाग भले ही लगातार चेकिंग अभियान चला रहा हो, लेकिन टैक्स चोरी में शामिल गिरोह हर कार्रवाई से पहले ही सतर्क हो जाता है। दावा है कि ट्रकों की एंट्री, लोकेशन और रूट की जानकारी पहले ही इस नेटवर्क तक पहुंच जाती है, जिसके बाद माल को मुख्य मार्गों से हटाकर वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया जाता है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बॉर्डर से ही यह पूरा खेल शुरू होता है और ऊधमसिंह नगर इस अवैध कारोबार का हब बन चुका है। यहां बड़े ट्रकों से माल उतारकर छोटे वाहनों के जरिए आगे सप्लाई किया जाता है।
वही सबसे गंभीर बात ये है कि इस पूरे मामले में कुछ विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। लगातार हो रही टैक्स चोरी से सरकार को हर महीने करोड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या विभाग इस नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर यह खेल यूं ही जारी रहेगा।