खाई में गिरी पुलिस की स्कॉर्पियो, चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत!!

उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरी पुलिस की स्कॉर्पियो, चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस कर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।

इस दुर्घटना में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं देने से पहले सेना में भी कार्यरत रह चुके थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

JJN News Adverties