चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर,ट्रांजिट कैंप परिसर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है जहां पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जिससे परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है, जहां ट्रांजिट कैंप परिसर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जिससे परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। वही यात्रा प्रशासन के अनुसार, ट्रांजिट कैंप में कुल 24 रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर 6 अतिरिक्त काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, 30 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं, जो धर्मशालाओं और आश्रमों में ठहरे श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण कर रही हैं, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यात्रा प्रशासन के OASD प्रजापति नौटियाल ने बताया कि पहले ही दिन 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें सबसे अधिक संख्या मध्य प्रदेश से आए यात्रियों की रही। उन्होंने ये भी बताया कि श्रद्धालुओं में चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। साथ ही प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर पंखे, पीने का पानी और नि:शुल्क चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो
अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु तरीके से संचालित किया जा रहा है और आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।