वाहन चोरी की वारदात का खुलासा, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

कालाढूंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है....

वाहन चोरी की वारदात का खुलासा, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

कालाढूंगी: कालाढूंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 1 जून को बाजपुर निवासी अनिल कुमार ने थाना कालाढूंगी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ सुरागरसी के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय कुलविन्दर सिंह, निवासी गुलरभोज, गदरपुर को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties