हल्द्वानी के कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहीं।
हल्द्वानी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है… जहां कालाढूंगी में विकसित भारत 2047 और “नशा मुक्त भारत” अभियान को लेकर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बता दे, केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न सिर्फ सरकार के विजन को लोगों तक पहुंचाया गया… बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने का मजबूत संदेश भी दिया गया।
वही कार्यक्रम की खास बात रही आकर्षक चित्र प्रदर्शनी… जिसका उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने किया। इसके बाद विधायक बंशीधर भगत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक बंशीधर भगत ने ‘जी राम जी’ मिशन को ग्रामीण विकास के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों ने ‘पुनर्वास की आस’ नाटक के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाया… वहीं लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इतना ही नहीं… महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे पारंपरिक संस्कार भी आयोजित किए गए, जिससे कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग मिला।
स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई… जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।