उत्तराखंड में तेज आंधी और झमाझम बारिश का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी !

उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा हैं ।

उत्तराखंड  में तेज आंधी और झमाझम बारिश का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 16 मार्च को देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

हालांकि 18 मार्च को एक बार फिर पहाड़ी जिलों में मौसम बिगड़ सकता है, जबकि 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties