Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम साफ़ बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।
 
                        
Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम साफ़ बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। वही उत्तराखंड में शीतकाल का प्रभाव बढ़ने लगा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क है,लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। वही मौसम विभाग(meteorological department) ने आने वाले 3 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार जताए है ।
मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर अगले दो दिन धुंध या कोहरा(fog) छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही 1 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में अभी कुछ दिन मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है। अभी बारिश के कोई भी आसार नही है। नवंबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा जिसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। 
नवंबर के महीने में राज्य के मैदानी जनपदों में कोहरा लगने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जिससे ठंड में इजाफा तो होगा ही लेकिन इससे लोगो की तकलीफो में भी काफी इजाफा देखने को मिलेगा। वही पहाड़ी जनपदों में बर्फ़बारी का दौर में भी शुरू हो जाएगा।