Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड

हल्द्वानी में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी।

Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड
JJN News Adverties

Weather: हल्द्वानी(Haldwani) में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी(extreme heat) से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून(Pre-Mansoon) की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों(weather experts) के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून(Dehradun) के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार केरल(Kerala) से शुरू हुआ मानसून बिहार(Bihar) और यूपी तक पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिन में यह उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। शुरुआत में ही मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। कुमाऊं में भारी वर्षा होने की आशंका है।

JJN News Adverties