हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे का नजारा देख उड़ गए होश

हल्द्वानी के एक होटल में जौनपुर निवासी 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। कमरे से चीखने की आवाजें आने के बाद होटल कर्मियों ने दरवाजा खोला तो युवक बाथरूम में मृत पड़ा मिला।

हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे का नजारा देख उड़ गए होश
JJN News Adverties

हल्द्वानी के एक होटल से आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। रात में कमरे से चीखने की आवाजें आ रही थीं, लेकिन जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। बाथरूम में युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि मृतक की पहचान 30 साल के लाल साहब पटेल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे होटल में ठहरा था। लेकिन रात होते-होते होटल में अचानक हड़कंप मच गया।
 

होटल मालिक के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे युवक के कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मियों ने मास्टर की से कमरा खोला। कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी लोग घबरा गए। युवक बाथरूम के फर्श पर नग्न अवस्था में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties