हल्द्वानी में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हल्द्वानी में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रैली में युवाओं की भारी भीड़ जुटी और संगठन मजबूत करने का संदेश दिया गया।

हल्द्वानी में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
JJN News Adverties

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के हल्द्वानी पहुंचने पर आज जोरदार स्वागत देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत रैली में शामिल हुए।तो वही तेज धूप के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और जगह-जगह फूल-मालाओं से विशाल सिंह भोजक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आपको बता दे रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की, जिससे पूरा माहौल राजनीतिक जोश से भर गया।

तो वही कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ ने संगठन की ताकत का भी प्रदर्शन किया। जिसपर कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा  कांग्रेस लगातार प्रदेश में युवाओं की आवाज को मजबूत करने का काम कर रही है।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने युवाओं से संगठन को और मजबूत करने ओर आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।इसके साथ ही हल्द्वानी में हुआ यह स्वागत कार्यक्रम युवा  कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और युवा समर्थन का संकेत माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties