उत्तराखंड... गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर हाई अलर्ट, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू.. इन वाहनों पर रोक !

अमित शाह आज–कल उत्तराखंड दौरे पर, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू !

उत्तराखंड... गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर हाई अलर्ट,  शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू.. इन वाहनों पर रोक !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND NEWS-: उत्तराखंड के शताब्दी नगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जहाँ डीजीपी दीपम सेठ ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और खुफिया अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, ड्रोन सर्विलांस, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी बढ़ाई गई है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनधिकृत प्रवेश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर कोई सुरक्षा चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि दौरा और शताब्दी समारोह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

तो वही गृह मंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। आपको बता दे वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वही विशेष यातायात व्यवस्था के तहत, पतंजलि योगपीठ, शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा।

जिसके चलते दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहन नगला इमरती-लक्सर मार्ग से भेजे जाएंगे। नजीबाबाद से हल्के वाहन चीला मार्ग से भेजे जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक रुड़की-मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा। तो वही ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन नेपाली तिराहे से देहरादून-मोहंड होकर जाएंगे और बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहन सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे।

 इसके अलावा जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। साथ ही देहरादून से समन्वय कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात में सहयोग करें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties