धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सफर उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब हरिद्वार के पास तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी....
धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सफर उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब हरिद्वार के पास तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। वही टक्कर इतनी भयानक थी कि बस पलट गई और देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बता दे, राजस्थान से आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस हरिद्वार के शांतिकुंज गेट नंबर-3 के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी, तभी रायवाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि डंपर सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसा। बताया जा रहा की हादसे के समय बस में 45 से भी ज़्यादा श्रद्धालु सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। जहां घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली महिला राजस्थान के नागौर जिले की निवासी थी, जो अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार आई थी। इस दुर्घटना में करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।