विष्णुघाट से पांच माह की एक मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। वही इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है...
धर्मनगरी हरिद्वार से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां विष्णुघाट से पांच माह की एक मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। वही इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, आवर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक संभल जिले के ग्राम खानपुर सराय निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। वही गुरुवार रात पूरा परिवार विष्णुघाट पर रुका हुआ था और पांच माह की मासूम गौरी अपने माता-पिता के बीच सो रही थी। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिवार की आंख खुली, तो बच्ची वहां मौजूद नहीं थी।
इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। वही परिवार का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया है। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल घाट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।