उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में आया युवक, मौत बन गई मंज़िल

हरिद्वार में इंटरव्यू देने आए 25 वर्षीय युवक का शव गंगनहर में मिला, परिवार ने की पहचान। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।

उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में आया युवक, मौत बन गई मंज़िल
JJN News Adverties

उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौकरी के इंटरव्यू के लिए आए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक की पहचान कौशांबी निवासी यश ओझा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यश 9 अप्रैल को हरिद्वार एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने आए थे, लेकिन इसके बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया था।

मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर के रेगुलेटर पुल के पास एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन जांच के बाद परिजनों को सूचना दी गई। हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान यश ओझा के रूप में की।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह हादसा है, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties