उत्तराखंड के हरिद्वार के सप्तऋषि घाट क्षेत्र में वन्यजीवों के साथ सेल्फी लेने का शौक छह युवकों पर भारी पड़ गया.. गंगा स्नान के दौरान युवकों ने नदी के दूसरी ओर 8 से 10 हाथियों का झुंड देखा.....
उत्तराखंड के हरिद्वार के सप्तऋषि घाट क्षेत्र में वन्यजीवों के साथ सेल्फी लेने का शौक छह युवकों पर भारी पड़ गया। दरअसल गंगा स्नान के दौरान युवकों ने नदी के दूसरी ओर 8 से 10 हाथियों का झुंड देखा, जिसमें एक शिशु हाथी भी शामिल था। रोमांच के चक्कर में सभी युवक गंगा पार कर हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए और फोटो-वीडियो बनाने लगे।
जहाँ खुद को खतरे में महसूस करते ही हाथियों का झुंड आक्रामक हो गया और युवकों की ओर दौड़ पड़ा। वहीं हाथियों को आते देख वहां अफरा-तफरी मच गई और युवक जान बचाने के लिए भागने लगे। इतना ही नहीं दो युवक तो हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर बच गए। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फ़िलहाल वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा और युवकों को कड़ी चेतावनी दी।