The miscreants set fire to the forest ahead of Bhimtal bridge towards HMT. After four hours of hard work, the fire department team brought the fire under control.
Anarchist elements burnt one and a half hectare forest in Ranibagh:- भीमताल पुल से आगे एचएमटी की तरफ अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। हवा के साथ आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चार घंटे मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।आग से डेढ़ हेक्टेयर जंगल के साथ ही सड़क पर खड़ी एक बाइक जल गई। शनिवार सुबह 10 बजे नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भीमताल पुल व एचएमटी के बीच में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग पहले एचएमटी की ओर बढ़ी। हवा ने रुख बदला तो भीमताल की ओर बढ़ती जली गई।
लपटें उठतीं देख भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन साह ने वन विभाग व दमकल विभाग को दी। दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल विभाग की टीम ने दोपहर दो बजे आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया। आग से पेड़-पौधे जल गए।
मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि आग से एक हेक्टयेयर से अधिक जंगल जला है। आग पर काबू पा लिया गया था। अराजक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आग से सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी जली है।
भीमताल को जाते ही एचएमटी के पास एक पानी का धारा है। इस धारे ने नीचे नदी में उतरने का रास्ता है। जहां पर लोग नहाने के लिए जाते हैं। शनिवार को धारे के पास चार-पांच बाइक खड़ी थीं। पुलिस के अनुसार बाइक सवार नहाने के लिए नदी में गए थे। एक बाइक जल गई। बाकी बाइक दमकल विभाग ने जलने से बचा लीं। शक है कि नहाने गए युवकों में से ही किसी एक ने जंगल में आग लगाई।