प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में अहम घोषणा करते हुए जिलों में मीडिया सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
UTTARAKHAND NEWS-: प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में अहम घोषणा करते हुए जिलों में मीडिया सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देशित किया है कि प्रदेश के हर जिले में पत्रकारों के लिए एक केंद्र बिंदु के रूप में मीडिया सेंटर विकसित किया जाए। खास बात यह है कि इस योजना के लिए हाल ही में पारित बजट में भी प्रावधान किया जा चुका है, जिससे इसके जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।
यह घोषणा उस समय की गई जब उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।
वहीं, प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया।
सरकार की इस पहल को पत्रकारों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ उनकी कार्य सुविधा बढ़ेगी, बल्कि संवाद और समन्वय भी बेहतर होगा।