हरिद्वार के शिवालिकनगर में भाजपा नेता विकास गोयल की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घर के बाहर पौधों को पानी देते समय एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
उत्तराखंड से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भाजपा नेता विकास गोयल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वही घर के बाहर पौधों को पानी दे रहे विकास गोयल को तेज रफ्तार और बेकाबू कार की टककर से उनकी मौत हो गई। बता दे, ये हादसा हरिद्वार के शिवालिकनगर में हुआ है, जहां भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े विकास गोयल अपने घर के बाहर बने छोटे गार्डन में पौधों को पानी दे रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गार्डन की तारबाड़ तोड़ते हुए सीधे उनके ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए और कार आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। जहां हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और कार वहीं छोड़कर भाग निकला।
बता दे, घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वही हादसे की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जहां फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि विकास गोयल सामान्य रूप से पौधों को पानी दे रहे थे और कुछ ही सेकंड में तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार देती है। मामले में मृतक की पत्नी श्वेता गोयल ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।