हरिद्वार में डायल 112 पर बम धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नशे में कॉल कर शहर उड़ाने की धमकी दी थी, मोबाइल बरामद, जांच जारी।
हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डायल 112 पर एक अज्ञात शख्स ने फोन कर शहर को चार दिनों के भीतर बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी। आपको बता दे आरोपी ने कॉल के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और देश ओर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।तो वही मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। एसएसपी नवनीत भूल्लर के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू की।
आपको बता दे जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटा निवासी 30 साल के सोहन सिंह रावत के रूप में हुई। वही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में यह धमकी भरा कॉल किया था।पुलिस के अनुसार आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन इस तरह की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।