हल्द्वानी..ट्रैफिक से छुटकारा, ईंधन की बचत:18 करोड़ के बाईपास को मंजूरी !

कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम और रानीबाग के पास लगने वाले भीषण जाम से अब जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नए बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

हल्द्वानी..ट्रैफिक से छुटकारा, ईंधन की बचत:18 करोड़ के बाईपास को मंजूरी !
JJN News Adverties

हल्द्वानी, काठगोदाम और रानीबाग के बीच लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जल्द निजात मिलेगी। दरअसल, CM मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने काठगोदाम से अमृतपुर तक बनने वाले बाईपास के लिए 18.22 करोड़ रुपये की बड़ी मंजूरी दे दी है। बता दे, ये बाईपास दानीजाला और सिमलखेत होते हुए बनेगा, जिससे न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी बल्कि कुमाऊं के पहाड़ी जिलों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।


सबसे खास बात ये है कीइस परियोजना के तहत गौला नदी पर 75 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 11.77 करोड़ रुपये है। जहां ये पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। जिससे हल्द्वानी से भीमताल,अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रानीखेत जाने वाले वाहनों को गुलाब घाटी के संकरे रास्तों और लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अब कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, दानीजाला और सिमलखेत जैसे गांव, जहां आज भी सड़क सुविधा नहीं है, उन्हें भी इस परियोजना से बड़ी राहत और विकास की नई राह मिलेगी।
 

ये बाईपास न सिर्फ एक सड़क है… बल्कि कुमाऊं के विकास, पर्यटन और बेहतर ट्रैफिक सिस्टम की एक नई लाइफलाइन साबित हो सकता है। फिलहाल, लोगों की नजरें अब इस परियोजना के जल्द जमीन पर उतरने पर टिकी हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties