स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 अस्पताल सील, 3 पर कार्रवाई तय

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, 3 अस्पताल सील और कई पर कार्रवाई शुरू। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी, मचा हड़कंप।

स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 अस्पताल सील, 3 पर कार्रवाई तय
JJN News Adverties

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई के तहत तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य अस्पतालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सख्त कदम के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ज्वालापुर स्थित श्री राम क्लिनिक, कनखल का आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक और धनपुरा का गैलेक्सी हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

वहीं वेलफेयर हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल और सेठी नर्सिंग होम में भी खामियां मिलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार दोषी संस्थानों पर 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties