रुड़की में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत—लापता होने के 5 दिन बाद गंगनहर से शव बरामद, पुलिस जांच जारी।
रुड़की से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की गोल भट्टा कॉलोनी निवासी युवती की शादी 6 मई को तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। लेकिन 24 अप्रैल को वह अचानक घर से लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों की काफी तलाश के बाद 26 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही अब करीब पांच दिन बाद युवती का शव गंगनहर के मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद हुआ है। वही शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जहां कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। दूसरी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या और हत्या—दोनों एंगल से जांच की जा रही है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।