हरिद्वार में नशे के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन प्रहार 2026' के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं.....
उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन प्रहार 2026' के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
आपको बता दे गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीपल चौक के पास नहर पटरी रोड पर एक बलिनो कार को रोककर तलाशी ली। जहाँ जांच में कार से 480 नशीले कैप्सूल और 1200 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं।
वहीं गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस्लाम और सद्दाम, निवासी रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। बता दे पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और अधिक मुनाफे के लालच में नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद नशीली दवाइयों के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच भी शुरू कर दी गई है।
फ़िलहाल हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।