हरिद्वार में युवक पर भीड़ का हमला! मिलने पहुंचा था युवती से, 12 अज्ञात पर केस दर्ज

हरिद्वार के कनखल में युवती से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने पीट दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

हरिद्वार में युवक पर भीड़ का हमला! मिलने पहुंचा था युवती से, 12 अज्ञात पर केस दर्ज
JJN News Adverties

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कनखल क्षेत्र की गणपति धाम कॉलोनी में एक युवक को भीड़ का शिकार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उस पर शक हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर हालात अचानक बिगड़ गए।

आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक के अलग समुदाय से होने की बात सामने आई, जिसके बाद भीड़ ने अपना आपा खो दिया और युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसी बीच, इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

JJN News Adverties