LEDP प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र!!

दमुवाढूंगा (काठगोदाम) में नाबार्ड के सहयोग से संचालित LEDP एम्ब्रॉयडरी एप्लीक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEDP प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र!!
JJN News Adverties


दमुवाढूंगा (काठगोदाम) में महिला और पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से संचालित LEDP एम्ब्रॉयडरी एप्लीक वर्क (Embroidery Appliqué Work) प्रशिक्षण कार्यक्रम** का समापन समारोह आयोजित किया गया। वही इस अवसर पर नाबार्ड स्थापना दिवस भी मनाया गया।आपको बता दे कार्यक्रम में नाबार्ड, नैनीताल बैंक और समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।जहाँ नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला।

वहीं नैनीताल बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की जानकारी दी।इसी के साथ प्रशिक्षार्थी महिलाओं ने लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इतना ही नहीं इसमें समिति की सचिव ने कहा कि ये प्रशिक्षण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहा है।

JJN News Adverties