हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का असर: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा, 5 महिलाएं हिरासत में

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर मारपीट कर रहीं 5 महिलाओं को हिरासत में लिया। शांति भंग की आशंका पर कार्रवाई, मामले की जांच जारी।

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का असर: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा, 5 महिलाएं हिरासत में
JJN News Adverties

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रही महिलाओं पर सख्त कार्रवाई की है। 
कोतवाली नगर क्षेत्र में शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट के पास ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच और मारपीट कर रही थीं।

जांच में सामने आया कि विवाद की वजह आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर था, जिससे इलाके में अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 5 महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ धारा 126, 135 और 170 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties