उत्तराखंड में कुंभ 2027 की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के आदेश जारी किए गए हैं।
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहरी विकास से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। वही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी विकास कार्यों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खासतौर पर शहरों में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वैज्ञानिक तरीके से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बैठक में वर्ष 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए अभी से ठोस रणनीति पर काम किया जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। फिलहाल, सरकार शहरी विकास कार्यों को गति देने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।