क्या एक मामूली ओवरटेक विवाद इतना बड़ा रूप ले सकता है कि मामला पुलिस थाने से लेकर राजनीति के गलियारों तक पहुंच जाए? आपको बतादे की उत्तराखंड.....
उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आई यह खबर फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है। जहाँ खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पुलिस ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, गाली-गलौज और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, पूरा मामला 22 जून की शाम का बताया जा रहा है। आरोप है कि लक्सर से खानपुर की ओर जाते समय पूर्व विधायक के वाहन और दूसरी कार के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए। वही मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीडियो की जांच की और पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हालांकि, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोपों को खारिज करते हुए वायरल वीडियो को एआई से तैयार किया गया फर्जी वीडियो बताया है। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अब सभी की नजरें जांच के नतीजों पर टिकी हैं।