राजपुरा में अवैध कारोबार को लेकर कोतवाली में धरना

हल्द्वानी के राजपुरा में कथित नशे और अवैध सट्टे के कारोबार के खिलाफ लोगों ने कोतवाली में धरना दिया। समाजसेवी हेमंत साहू ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

राजपुरा में अवैध कारोबार को लेकर कोतवाली में धरना
JJN News Adverties

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में कथित तौर पर बढ़ते नशे और अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। स्थानीय समाजसेवी हेमंत साहू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। तो वही हेमंत साहू का कहना है कि तीन दिन पहले भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे नशे और अवैध सट्टे के कारोबार की जानकारी दी थी। लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती नशे और सट्टे की गतिविधियों का सीधा असर युवाओं पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं मामले पर एसपी सिटी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और जांच के आधार पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties