Roorkee: मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में निधन, सीएम धामी ने विधायक के बेटे से की बात !

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। और तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे।

Roorkee: मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में निधन, सीएम धामी ने विधायक के बेटे से की बात !
JJN News Adverties

 Mangalore BSP MLA Sarwat Karim Ansari Dies: मंगलौर(MANGLORE) से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी(BSP MLA Sarwat Karim Ansari) का दिल्ली(DELHI) के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।

शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।

नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा(MANGLORE Assembly) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने विधायक के बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties