तेज रफ्तार बनी काल! भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौके पर मौत

तेज रफ्तार ने तीन युवकों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। जहाँ सोमवार देर रात रुड़की-कलियर मार्ग पर गंगनहर पटरी के बाजूहेड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने इतनी भीषण टक्कर ......

तेज रफ्तार बनी काल! भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौके पर मौत
JJN News Adverties

तेज़ रफ़्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है, आपको बतादे की तेज रफ्तार ने तीन युवकों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। जहाँ सोमवार देर रात रुड़की-कलियर मार्ग पर गंगनहर पटरी के बाजूहेड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

JJN News Adverties