सोमवार को आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि वर्ष 2026 की धर्म संसद जापान में आयोजित की जाएगी।
एसएमजेएन कालेज (SMJN College) के प्रांगण में सोमवार को आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (Shri Mahant Ravindra Puri) ने कहा कि वर्ष 2026 की धर्म संसद जापान (Japan) में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में हरिद्वार से साधु-संतों का 27-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल्द जापान जाएगा। इस मौके पर 15 वर्ष पूर्व संत बने जापान के आदित्यानंद को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गई। इसके बाद उनका नाम महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरि हो गया है। संत समाज ने वैदिक परंपरा के अनुसार चादर विधि और पुष्प वर्षा कर स्वामी आदित्यानंद गिरि का अखाड़े के महामंडलेश्वर (Maha mandaleshwar) पद पर अभिषेक किया।