उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार; पुलिस जांच जारी।
हरिद्वार से इस वक्त की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बतादे की यह हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास देर रात का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राहुल और राजकमल अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वही टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दूसरी ओर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।