उत्तराखंड... डांसर, नोट और मूंछों का ताव, पूर्व विधायक का नया VIDEO क्यों बना चर्चा का केंद्र?”

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी एक बड़ी और चर्चित खबर सामने आई है। हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड... डांसर, नोट और मूंछों का ताव, पूर्व विधायक का नया VIDEO क्यों बना चर्चा का केंद्र?”
JJN News Adverties

UTTARAKHAND NEWS-: उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी एक बड़ी और चर्चित खबर सामने आई है। हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खानपुर के दिल्ली रोड स्थित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें डांसरों ने स्टेज पर प्रस्तुति दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक ने डांस कर रही डांसर पर नोट उड़ाए, और उनकी सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि डांसर को स्टेज से नीचे उतराकर उनके सामने डांस करवाया गया।

विवाद और सोशल मीडिया रिएक्शन

यह पहला मौका नहीं है जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पिछले दिनों उनका विधायक उमेश कुमार के साथ विवाद भी काफी चर्चाओं में रहा था।

वायरल वीडियो के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties