पूरे देश में हैट्रिक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री मिलने जा रहा है। राज्य के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने
पूरे देश में हैट्रिक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री मिलने जा रहा है। राज्य के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।
इस उपलब्धि पर पिछले साल वंदना कटारिया को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था और अब भारत सरकार ने वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की। वंदना को पद्मश्री अवार्ड मिलने से ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
वंदना लड़कियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। गांव से निकलकर वंदना ने देश और दुनिया में पहचान बनाई है। वंदना के भाई पंकज कटारिया, लखन कटारिया, माता स्वर्ण देवी ने बताया कि वंदना ने पिता के सपने को साकार कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी है। परिजनों ने बताया कि वंदना को पद्मश्री मिलने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है। वंदना के गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
सिर्फ हरिद्वार या उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश वंदना की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है।