उत्तराखंड... 12 घंटे में नाबालिग बरामद, अपहरण मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के कनखल से लापता नाबालिग को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। मुजफ्फरनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की।

उत्तराखंड... 12 घंटे में नाबालिग बरामद, अपहरण मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 21 मई को कनखल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका घर से दक्ष मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी सहायता से बालिका की लोकेशन ट्रेस की, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र में मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन कुन्नु और हर्षवर्धन के रूप में हुई है।

पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties