उत्तराखंड में दो दिन हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत रही।
Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) में दो दिन हुई भारी बारिश(rain) और बर्फबारी(snow) के बाद मौसम शुष्क हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत रही।
वही राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लेकिन मैदानी जिलों की बात करे तो (हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर) के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। बता दे मौसम विभाग(weather department) के पूर्वानुमान के अनुसार एक फरवरी से लेकर चार फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
आपको बता दे मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी से राहत मिलेगी।
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
वही राज्य मे सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। वहीं आज राजधानी देहरादून(dehradun) सहित लगभग सभी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है, हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चल चलने की संभावना है। मैदानों में घने कोहरे को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है।