दो दिन तक घर से दूर भटकती रही महिला... और फिर उत्तराखंड में हरिद्वार के एक फ्लाईओवर पर पहुंचकर ऐसा फैसला लिया...
दो दिन तक घर से दूर भटकती रही महिला... और फिर उत्तराखंड में हरिद्वार के एक फ्लाईओवर पर पहुंचकर ऐसा फैसला लिया, जिसे देखकर राहगीरों के भी होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी 25 वर्षीय प्रियंका दो दिन पहले पति से विवाद के बाद घर छोड़कर निकल गई थी। वही कई जगहों से होते हुए वो हरिद्वार पहुंची। जिसके बाद शनिवार रात वो प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पहुंची और अचानक करीब 30 फीट नीचे छलांग लगा दी।
बता दे, महिला के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के हाथ और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की असली वजह साफ हो पाएगी।