जमीन घोटाला मामले में विजिलेंस की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी आईएएस अधिकारियों और अन्य आरोपियों के घरों ओर दफ्तरों पर छापेमारी शुरू कर दी है....
हरिद्वार जमीन घोटाला मामले में विजिलेंस की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी आईएएस अधिकारियों और अन्य आरोपियों के घरों ओर दफ्तरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग समेत कुल 11 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है गौरतलब है कि पिछले दिनों इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आपको बता दे जांच के दौरान पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार के खिलाफ वृहद दंड की संस्तुति की गई, जबकि तत्कालीन नगर आयुक्त रहे आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश भी की गई थी।तो वही मामले में आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद अब विजिलेंस की टीम दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
तो वही सूत्रों के अनुसार कई स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड विजिलेंस टीम के हाथ लगे हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और आने वाले दिनों में मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई जारी है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में आगे कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।