कांवड़ यात्रा में हिंसा, छोटी बात पर चली गोली और मच गया हड़कंप

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

कांवड़ यात्रा में हिंसा, छोटी बात पर चली गोली और मच गया हड़कंप
JJN News Adverties

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात किसी बड़ी रंजिश नहीं, बल्कि मामूली कहासुनी और टिप्पणी के बाद हुए विवाद का परिणाम थी।

दरअसल, 1 जून की बीच रात में  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की कुछ बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़ यात्री अजय पर गोली चला दी। घायल अजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवराज समेत चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है


ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी

JJN News Adverties
JJN News Adverties