गंगा स्नान कराने ले गया, फिर छोड़कर हो गया फरार! हरिद्वार से भटकते हुए रामनगर पहुंची महिला

रामनगर में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार ले गया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में जुटी है, जबकि स्थानीय लोगों ने उसे सहारा दिया।

गंगा स्नान कराने ले गया, फिर छोड़कर हो गया फरार! हरिद्वार से भटकते हुए रामनगर पहुंची महिला
JJN News Adverties

पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला रामनगर से सामने आया है।
दरसअल एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे गंगा स्नान कराने हरिद्वार ले गया और वहीं बेसहारा छोड़कर फरार हो गया।

आपको बता दे खुद को अल्मोड़ा के देवलीखान निवासी बीना देवी बताने वाली महिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसका पति उसे हरिद्वार लेकर गया था। इतना ही नहीं गंगा स्नान के दौरान जब वह डुबकी लगा रही थी, तभी उसका पति बिना बताए वहां से गायब हो गया। वही काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

जहाँ महिला का कहना है कि वो कई दिनों तक हरिद्वार में भटकती रही। बाद में हरिद्वार पुलिस ने उसकी मदद करते हुए उसे रोडवेज बस से रामनगर भेजा।
वही रामनगर बस स्टेशन पर महिला की हालत देखकर भाजपा नेता इकबाल हुसैन ने पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट को सूचना दी और फिर भावना भट्ट ने महिला की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद महिला के बयान दर्ज कर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई।


इसी के साथ भावना भट्ट ने कहा कि यदि महिला के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि परिजनों का पता चलने तक महिला को अपने घर पर सुरक्षित रखा जाएगा।

फिलहाल रामनगर पुलिस महिला की पहचान और उसके परिवार का पता लगाने में जुटी है। इसी के साथ ये घटना रिश्तों में विश्वास और मानवीय संवेदनाओं पर कई सवाल खड़े कर रही है।

JJN News Adverties