कांवड़ यात्रा के बीच जन्मे जुड़वां बेटे, SSP ने रखा ‘गणेश-कार्तिकेय’ नाम!!

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में एक महिला शिवभक्त ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया।

कांवड़ यात्रा के बीच जन्मे जुड़वां बेटे, SSP ने रखा ‘गणेश-कार्तिकेय’ नाम!!
JJN News Adverties

कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही एक महिला शिवभक्त ने रास्ते में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। खास बात यह है कि दोनों नवजातों का नाम भी भगवान शिव के परिवार से जुड़े गणेश और कार्तिकेय रखा गया है।

दरअसल, दिल्ली निवासी नेहा भोली कांवड़ यात्रा पूरी कर अपने साथियों के साथ वापस लौट रही थीं। वही मुजफ्फरनगर पहुंचते ही अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा अस्पताल पहुंचे और मां की सहमति से दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा। फिलहाल मां और दोनों बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एसएसपी ने इसे महादेव का आशीर्वाद बताते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।

JJN News Adverties