उत्तराखंड में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर माना जाता है। ऐसे में प्रदेश में सामान्यतः मानसून 1 जून को प्रवेश करता है और 30 सितंबर को विदा हो जाता है।
उत्तराखंड(Uttarakhand) में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर माना जाता है। ऐसे में प्रदेश में सामान्यतः मानसून 1 जून को प्रवेश करता है और 30 सितंबर को विदा हो जाता है। वहीं पिछले पिछले कुछ सालों से ये आगे बढ़ गया है और अब मानसून (Monsoon) की विदाई का समय अक्टूबर पहले या दूसरे सप्ताह तक जाने लगा है। उत्तराखंड में इस साल भी मानसून की विदाई अक्टूबर पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। तो वही आज बीते दिन से ही प्रदेश में मानसून विदाई के संकेत मिलने लगे हैं।
जिस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह(Director Dr. Vikram Singh) के मुताबिक अक्टूबर प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड राज्य से मानसून विदा हो जाएगा। उन्होंने बताया फिलहाल अगले एक हफ्ते उत्तराखंड में तेज बारिश के आसार नहीं है। लेकिन प्रदेश में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच कहीं कहीं हल्की बारिश के अलावा मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही 1 से 3 अक्टूबर के बीच में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं हल्की रिमझिम बारिश जबकि चार और पांच अक्टूबर को देहरादून सहित कुछ स्थानों में बूंदाबांदी के अलावा 6 और 7अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।