उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव का 8 सितंबर से आगाज हो रहा है और ये 15 सितंबर तक चलेगा |
Nainital News:- उत्तराखंड(Uttarakhand) की सरोवर नगरी नैनीताल(Nainital) में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव(Nanda Devi Festival) का 8 सितंबर से आगाज हो रहा है और ये 15 सितंबर तक चलेगा | आपको बता दें मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं | नैनीताल की जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने शोभा यात्रा को देखते हुए शराब की दुकाने बंद रखने के निर्देश दिए हैं | जानकारी के मुताबिक नगर की सबसे पुरानी धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है | इस दौरान नैनीताल के मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है |
बता दें माॅ नंदा सुनंदा महोत्सव 2024(Nanda Sunanda Festival 2024) को सुचारु रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु शोभा यात्रा निकलने की तारीख 15 सितम्बर 2024 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह(District Magistrate Vandana Singh) ने नैनीताल में मौजूद सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, क्लब बार, होटल बार और रेस्टोरेंट बार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।