नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियाँ, प्रशासन ने कसी कमर !!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रही है। बता दें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियाँ, प्रशासन ने कसी कमर !!
JJN News Adverties

NAINITAL NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिवसीय नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रही है। बता दें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही सुव्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी के बीच समन्वय को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (District Magistrate Lalit Mohan Raiyal) द्वारा बैठक की जा चुकी है। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय जिले भ्रमण पर आ रही है। वही महामहिम राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो सड़क मार्ग से नैनीताल राज भवन पहुचेंगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद 4 नवंबर को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचेंगे जहां बाबा नीम करोली महाराज का दर्शन करेंगी। बता दें 4 नवंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे जहां छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्दे नजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वही कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट भी किया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि भ्रमण को सुव्यवस्थित ढंग से सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए और सभी को निर्देशित किया गया कि दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। इस दौरान अधिकारियों को पहले से ही व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने जल संस्थान को पानी की उच्च व्यवस्था करने, विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर अबाध विद्युत व्यवस्था, नगर पालिका को साफ-सफाई, नगर में लाइटिंग आदि के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बता दें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस चिकित्सा दल, कार्डियोलॉजिस्ट, फिजिशियन आदि चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं को पहले से ही सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खान-पान की जिम्मेदारी दी। वही भारत दूरसंचार विभाग को कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी सौंपी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties